LIVE

T20 World Cup 2022: टकर ने कंगारुओं को दी जबरदस्त टक्कर, ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में आयरलैंड को हराया

T20 World Cup 2022: टकर ने कंगारुओं को दी जबरदस्त टक्कर, ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में आयरलैंड को हराया
Australia vs Ireland in T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबला 42 रन से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में 179/5 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाब में आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। लोर्कन टकर ने कंगारुओं को जबरदस्त टक्कर दी। तीसरे नंबर पर उतरने के बाद टकर ने 48 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का ठोका। आयरलैंड ने 68 के कुल स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे लेकिन टकर ने हिम्मत नहीं हारी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, एडम जंपा, मिचल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो जबकि मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट चटकाया। आयरलैंड का एक खिलाड़ी रनआउट हुआ। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान आरोन फिंच ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 63 रन की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस (25 गेंदों में 35) और मिचेल मार्श (22 गेंदों में 28) ने भी अहम पारी खेली। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने तीन और जोशुआ लिटिल ने दो विकेट चटकाए।
Oct 31, 2022 | 05:04 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दी मात

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के विरुद्ध 42 रन से विजयी परचम फहराया है। आयरलैंड की ओर से आखिरी खिलाड़ी के रूप में जोशुआ लिटिल आउट हए। वह 19वें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 गेंद में 1 रन बनाया। वहीं, लोर्कन टकर ने 48 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली।

18.1 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 137/10, बाई-1, लेग बाई-2, वाइड-4, नो बॉल- 1 रन।
Oct 31, 2022 | 04:50 PM IST

AUS vs IRE LIVE: बैरी मैकार्थी ने गंवाया विकेट

आयरलैंड का नौवां झटका बैरी मैकार्थी के तौर पर लगा है। मैकार्थी ने 7 गेंदों में महज 3 रन बनाए। उन्हें तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई।

Australia vs Ireland Live Score: 18 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 137/9, लोर्कन टकर 71* और जोशुआ लिटिल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 04:45 PM IST

AUS vs IRE LIVE: लोर्कन टकर ने जड़ा अर्धशतक

टिककर बल्लेबाजी कर रहे लोर्कन टकर ने अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने 16वें ओवर में हेजलवुड के खिलाफ छक्का मारकर पचासा पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय की पांचवीं फिफ्टी है।

Australia vs Ireland Live Score: 16 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 118/8, लोर्कन टकर 55* और बैरी मैकार्थी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 04:36 PM IST

AUS vs IRE LIVE: जंपा ने फिर किया शिकार

स्पिनर जंपा ने 13वें ओवर में मार्क अडायर (11 गेंदों में 11) को आउट किया और फिर 15वें ओवर में एक और शिकार किया है। उन्होंने अब फिओन हैंड (6 गेंदों में 6) को पवेलियन भेजा। हैंड ने एक चौका लगाया और बोल्ड हो गए।

Australia vs Ireland Live Score: 15 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 106/8, लोर्कन टकर 44* और बैरी मैकार्थी 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 04:36 PM IST

AUS vs IRE LIVE: गैरेथ डेलानी हुए आउट

आयरलैंड को छठा झटका गैरेथ डेलानी के रूप में लगा है। डेलानी ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके मारे। डेलानी को स्टोइनिस ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट मैक्सवेल के हाथों लपकवाया। उन्होंने छठे विकेट के लिए टकर के साथ 43 रन की साझेदारी की।


Australia vs Ireland Live Score: 10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 73/6, लोर्कन टकर 25* और मार्क अडायर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 04:03 PM IST

AUS vs IRE LIVE: मुश्किल में आयरलैंड टीम

आयरलैंड टीम लगातार मुश्किल में घिरती नजर आ रही हैं। अगर आयरलैंड ने तेजी से रन नहीं बनाए तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी ही रेगा। मैक्सवेल ने सातवें ओवर में 8 और हेजलवुड ने आठवें ओवर में 5 रन दिए।Australia vs Ireland Live Score: 8 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 62/5, लोर्कन टकर 21* और गैरेथ डेलानी 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 03:54 PM IST

AUS vs IRE LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त

पावर प्ले में आयरलैंड की हालत खस्त हो गई है। स्टार्क ने छठे ओवर में 14 रन खर्च किए, जिसमें एक रन नो-बॉल का आया। टकर ने पहली और दूसरी गेंद पर चौका मारा।

Australia vs Ireland Live Score: 6 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 49/5, लोर्कन टकर 17* और गैरेथ डेलानी 4* क्रीज पर हैं।
Oct 31, 2022 | 03:43 PM IST

AUS vs IRE LIVE: स्टार्क ने भी किए दो शिकार

आयरलैंड के विकेट गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कर्टिस कैंपर चौथे ओवर में मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। वह दूसरी गेंद पर पूरी तरह चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। उनका खाता नहीं खुला। स्टार्क ने आखिरी गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को बोल्ड किया। डॉकरेल चार गेंद खेलने के बाद कोई रन नहीं बना सके।

Australia vs Ireland Live Score: 4 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 25/5, लोर्कन टकर 0* और गैरेथ डेलानी 0* क्रीज पर हैं।
Oct 31, 2022 | 03:39 PM IST

AUS vs IRE LIVE: मैक्सवेल ने दिए दो झटके

स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे ओवर में आयरलैंड को दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर पॉल स्टर्लिंग को पवेलियन भेजा, जो 7 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी गेंद पर हैरी टेक्टर को अपने जाल में फंसाया। टेक्टर ने 4 गेंदों में 6 रन बनाए। उन्होंने एक चौका जड़ा।

Australia vs Ireland Live Score: 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 24/3, लोर्कन टकर 0* और कर्टिस कैंपर 0* क्रीज पर हैं।
Oct 31, 2022 | 03:39 PM IST

AUS vs IRE LIVE: कप्तान एंड्रयू बालबर्नी आउट

आयरलैंड को पहला विकेट कप्तान एंड्रयू बालबर्नी के रूप में गिरा है। बालबर्नी 7 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका छक्का ठोका। उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने बोल्ड किया।

Australia vs Ireland Live Score: 2 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 18/1, पॉल स्टर्लिंग 11* और लोर्कन टकर 0* क्रीज पर हैं।
Oct 31, 2022 | 03:29 PM IST

AUS vs IRE LIVE: आयरलैंड की पारी हुई शुरू

आयरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने पहला ओवर किया और 7 रन दिए। स्टर्लिंग ने पहली गेंद पर सिंगल लिया और बालबर्नी ने पांचवीं गेंद पर सिक्स मारा।

Australia vs Ireland Live Score: 1 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 7/0, पॉल स्टर्लिंग 1* और एंड्रयू बालबर्नी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 03:16 PM IST

AUS vs IRE LIVE: आयरलैंड को मिला 180 का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। मार्क अडायर ने आखिरी ओवर में 17 रन लुटाए। टिम डेविड ने पहली-तीसरी जबकि मैथ्यू वेड ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। डेविड ने 10 गेंदों में 15* और वेड ने 3 गेंदं में 7* रन बनाए।

Australia vs Ireland Live Score: 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 179/5, लेग बाई-2, वाइड-13 रन।
Oct 31, 2022 | 03:08 PM IST

AUS vs IRE LIVE: स्टोइनिस की पारी का अंत

जोशुआ लिटिल ने मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बना लिया है। स्टोइनिस ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर डॉकरेल को कैच दिया। वह गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे पर बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच लपके गए। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के के दम पर 35 रन की पारी खेली।

Australia vs Ireland Live Score: 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 162/5, टिम डेविड 5* और मैथ्यू वेड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 03:02 PM IST

AUS vs IRE LIVE: आरोन फिंच लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका कप्तान आरोन फिंच के तौर पर लगा है। फिंच ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करने के बाद 63 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के उड़ाए। फिंच को मैकार्थी ने 17वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। फिंच लो फुलटॉस गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर अडायर को कैच थमा बैठे।

Australia vs Ireland Live Score: 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 155/4, मार्कस स्टोइनिस 34* और टिम डेविड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 02:56 PM IST

AUS vs IRE LIVE: सिर्फ 4 ओवर का खेल बाकी

मार्क अडायर ने 15वें ओवर में 26 रन खर्च किए, जिसमें फिंच ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, जॉर्ज डॉकरेल ने 16वें ओवर में 11 रन दिए। अब सिर्फ चार ओवर का खेल बाकी है और ऑस्ट्रेलिया की नजर 50 से अधिक रन जुटाने पर होगी।

Australia vs Ireland Live Score: 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/3, आरोन फिंच 57* और मार्कस स्टोइनिस 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 02:55 PM IST

AUS vs IRE LIVE: ऑस्ट्रेलिया का सैकड़ा कंप्लीट

ऑस्ट्रेलिया का सैकड़ा कंप्लीट हो गया है। डेलानी ने 14वें ओवर में 16 रन लुटाए। स्टोइनिस ने दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका मारा जबकि चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का ठोका।

Australia vs Ireland Live Score: 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 108/3, आरोन फिंच 40* और मार्कस स्टोइनिस 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 02:55 PM IST

AUS vs IRE LIVE: नहीं चला मैक्सवेल का बल्ला

ऑस्ट्रेलिया को तीसार झटका ग्लेन मैक्सवेल के तौर पर लगा है। मैक्सवेल 9 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 13 रन ही बना सके। उन्हें जोशुआ लिटिल ने 11वें ओवर में विकेटकीपर टकर के हाथों कैच लकवाया। मैक्सवेल ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंद पर ड्राइव करने के चक्कर में थे।

Australia vs Ireland Live Score: 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 84/3, आरोन फिंच 34* और मार्कस स्टोइनिस 0* क्रीज पर हैं।
Oct 31, 2022 | 02:20 PM IST

AUS vs IRE LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त

ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 70 का आंकड़ा पार कर लिया है। गैरेथ डेलानी ने 10वें ओवर में 10 रन खर्च किए। मैक्सवेल ने आखिरी गेंद पर जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा।

Australia vs Ireland Live Score: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78/2, आरोन फिंच 29* और ग्लेन मैक्सवेल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 02:15 PM IST

AUS vs IRE LIVE: मिचेल मार्श ने गंवाया विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। मिचेल मार्श ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली। उन्हें मैकार्थी ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। मार्श ने कट करने का प्रयास किया और विकेटकीपर लोर्कन टकर को कैच थमा दिया।

Australia vs Ireland Live Score: 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/2, आरोन फिंच 28* और ग्लेन मैक्सवेल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 01:53 PM IST

AUS vs IRE LIVE: डेविड वॉर्नर सस्ते में आउट

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। सलामी बल्लेबाज वॉर्नर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 7 गेंदों में महज 3 रन बनाए। वॉर्नर को बैरी मैकार्थी ने पवेलियन भेजा। वह तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मार्क अडायर को कैच थमा बैठे।

Australia vs Ireland Live Score: 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/1,आरोन फिंच 6* और मिचेल मार्श 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 01:39 PM IST

AUS vs IRE LIVE: ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पारी का आगाज करने के लिए डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच आए हैं। वहीं, आयरलैंड के लिए पहला ओवर जोश हेजलवुड ने डाला और 5 रन खर्च किए। वॉर्नर ने एक सिंगल निकाला जबकि फिंच ने दो डबल लिए।

Australia vs Ireland Live Score: 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5/0, डेविड वॉर्नर 1* और आरोन फिंच 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 01:31 PM IST

जानिए, आरोन फिंच ने क्या कहा?

टॉस गंवाने के बाद आरोन फिंच ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनना पसंद करते। काफी अच्छा विकेट लग रहा है। हमें बेसिक को सही रखनी की जरूरत है। हमने अभी तक नेट रन रेट के बारे में बात नहीं की है।
Oct 31, 2022 | 01:30 PM IST

टॉस के बाद आयरिश कप्तान ने ये कहा

टॉस जीतने के बाद एंड्रयू बालबर्नी ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह हमारे लिए बड़ा मैच है। यह जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि हम दूसरी पारी में कमाल कर सकते हैं। लोगों में उत्साह है, हम आज विश्व चैंपियन के खिलाफ खेल रहे हैं।
Oct 31, 2022 | 01:28 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड
Oct 31, 2022 | 01:28 PM IST

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल
Oct 31, 2022 | 01:28 PM IST

आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग