IND vs AUS 1st ODI: पर्थ में जीत के बाद टीम इंडिया को हलके में नहीं ले रहा ऑस्ट्रेलिया, मजबूत वापसी का है डर

भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए तीन मैच के पहले मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया शुभमन गिल की टीम को हलके में नहीं आंक रहा है और अगले मुकाबले में

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां बारिश से बाधित पहले वनडे में की सात विकेट से जीत दर्ज लेकिन स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन का मानना है कि दौरे के पहले मैच में हार के बाद भारत जोरदार वापसी करेगा। भारत ने बार बार बारिश से बाधित मैच में नौ विकेट पर 136 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा (आठ) और विराट कोहली (शून्य) को आउट करके माहौल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष कर दिया।

Matthew Kuhnemann

मैथ्यू कुहनेमन (फोटो क्रेडिट Matthew Kuhnemann Instagram)

ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय प्रशंसक बड़ी संख्या में उमड़े क्योंकि रोहित और कोहली इस साल मार्च के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या यह एक बाहरी मैच जैसा लगा और क्या ऑस्ट्रेलिया ने दर्शकों को शांत कर दिया तो कुहनेमन ने मैच के बाद मीडिया से कहा,'हां, खासकर जब आप ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हैं जिसके सभी बल्लेबाज विश्व स्तरीय और खेल के दिग्गज हैं। इसलिए शुरुआत में विकेट लेना बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है।'हालांकि कुहनेमन ने श्रृंखला के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारत की जोरदार वापसी का समर्थन किया।

End of Feed