AUS vs ENG T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह महामुकाबला

AUS vs ENG T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: आज ग्रुप बी के मुकाबले में दो बड़ी टीम आमने-सामने होगी। ऑस्ट्रेलिया का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा।

AUS vs ENG T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला केनिंग्सटन ओवल ब्रिजटाउन बारबडोस के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 10.30 मिनट में शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहला यानी रात 10 बजे होगा। दोनों टीम के पिछले मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका और दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट से संतोष करना पड़ा था।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाइव टेलीकास्ट (साभार-T20 World Cup)

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो पहले मुकाबले में उसे ओमान के खिलाफ 39 रन से जीत मिली थी। इस मुकाबले के जीत के हीरो रहे थे मार्कस स्टोइनिस जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया था। उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी जबकि 3 विकेट भी चटकाए थे। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed