AUS vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने जीत की ओर बढ़ाए कदम, दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में इंग्लैंड

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पहली पारी में 177 रन से पिछड़ने के बाद इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट महज 134 रन पर गंवा दिए हैं। ऐसा दूसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का ऐसा रहा हाल।

ब्रिस्बेन: एशेज सीरीज में 1-0 से आगे चल रही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की तीसरे दिन अपनी बढ़त को दोगुना करने की पूरी तैयारी कर ली है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 334 रन के जवाब में 511 रन का स्कोर खड़ा करते 177 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 134 रन बनाने दिए और बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पीछे है। इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान बेन स्टोक्स 4(24) रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं जो अकलेदम मैच का पासा पलटने का दमखम रखते हैं। वहीं उनका साथ 4(9) रन बनाकर विल जैक्स दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क, माइकल नेसेर और स्कॉट बोलैंड झटकने में सफल रहे।

ENG vs AUS 2nd Ashes Test Day 3 Highlights

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा एशेज टेस्ट तीसरा दिन, हाईलाइट्स

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 177 रन की बढ़त

तीसरे दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 378 रन से की। मिशेल स्टार्क ने शनिवार को गेंद के बजाय बल्ले से इंग्लैंड को परेशान किया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 511 रन बनाकर 177 रन की बढ़त हासिल की। पैंतीस साल के स्टार्क ने इस दिन रात्रि मैच में 141 गेंद में 77 रन बनाए जो 2016 के बाद टेस्ट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर बनाने के लिए ढाई घंटे से ज्यादा समय क्रीज पर बिताया। उन्होंने 10वें नंबर के खिलाड़ी स्कॉट बोलैंड के साथ 75 रन की भागीदारी की जो गाबा पर नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी है। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 152 रन देकर चार विकेट जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 113 रन देकर तीन विकेट झटके। गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स को एक एक विकेट मिला।

End of Feed