AUS vs ENG 1st ODI Highlights: महली बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से दी मात

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में डेब्यूटेंट महली बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को सात विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पर्थ: युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने अपने वनडे पदार्पण मैच में छह विकेट लेकर इतिहास रचा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। बियर्डमैन ने 24 रन देकर छह विकेट झटके और वनडे पदार्पण पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए। उनकी शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 159 गेंद शेष रहते एकतरफा जीत दर्ज की।

ENG vs AUS 1st ODI

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच

मैच से पहले हावी रहा सैंडपेपरगेट विवाद

इस मुकाबले से पहले पूरे सप्ताह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की शृंखला पर वर्ष 2018 के चर्चित ’सैंडपेपरगेट’ विवाद (रेगमाल से गेंद की सतह को खुरचने का मामला) की दोबारा चर्चा हावी रही। टॉस से चार घंटे से भी कम समय पहले ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसी सप्ताह जारी हुई उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में किए गए दावों को 'पूरी तरह बकवास और निराधार' करार दिया।

End of Feed