Asian Games 2023: टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद इस खिलाड़ी ने भरी हुंकार, कही यह बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2023, 10:33 PM IST

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होनी है। टूर्नामेंट में लंबे समय के बाद क्रिकेट को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने इसको लेकर युवाओं से सजी टीम की घोषणा कर दी है। टीम के कप्तान ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है।

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी करने को लेकर उत्साहित रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम स्वर्ण पदक के साथ पोडियम पर खड़ी रहे जिससे कि भारत का राष्ट्रगान बजे। एशियाई खेलों का आयोजन विश्व कप के साथ होगा ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महाद्वीपीय आयोजन के लिए दूसरे स्तर की टीम की घोषणा की है।

वनडे विश्व कप पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जबकि टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाले एशिया कप में पुरुष क्रिकेट का आयोजन 28 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होगा। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में गायकवाड़ ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतकर पोडियम में खड़े होकर राष्ट्रीय गान सुनना है।’ यह 26 साल का खिलाड़ी वर्तमान में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वह भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने एक वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं। भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और ऐसे में महाराष्ट्र के इस ‘रन-मशीन’ के लिए यह अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर होगा।

End of Feed