रिंकू सिंह ने बताया, किस वजह से उन्हें मिला एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया में मौका?

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 30, 2023, 09:16 PM IST

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए बल्ले से धमाल मचाने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया में चुने जाने का श्रेय जानिए किसे दिया।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपने जीवन को बदलने का श्रेय ‘आईपीएल की विशेष पारियों’ को देते हुए कहा कि जब एशियाई खेलों के लिए उन्हें पहली बार भारतीय टीम में चुना गया तो वह भावुक हो गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद रिंकू को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। वह केकेआर की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 59.25 की औसत और 149 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए।

Rinku Singh

रिंकू सिंह( साभार BCCI)

टीम इंडिया में शामिल होने की खबर से हो गया था भावुक

End of Feed