Asian Games 2023: महिला और पुरुष क्रिकेट टीमों में बीसीसीआई ने किया मामूली बदलाव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 16, 2023, 11:08 PM IST

बीसीसीआई ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाली भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में मामूली बदलाव किया है। जानिए किन खिलाड़ियों को कटा है पत्ता और किसे मिला मौका?

मुंबई: बीसीसीआई ने शनिवार देर रात चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहे 19वें एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने वाली भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में मामूली बदलाव का ऐलान किया है। दोनों ही टीमों में एक-एक खिलाड़ी बदला गया है।

Akash Deep

आकाशदीप (साभार RCB)

चोटिल मावी और अंजली की हुई छुट्टी

पुरुषों की टीम में तेज गेंदबाज शिवम मावी की जगह आकाशदीप को शामिल किया गया है। शिवम मावी पीठ में चोट लगी है और वो इससे उबर रहे हैं। ऐसे में उनकी टीम से छुट्टी हो गई है। वहीं महिला टीम में पूजा वस्त्राकर को शामिल किया गया है। उन्हें पहले स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया गया था। वो अंजली सर्वनी की जगह लेंगी। बांए हाथ की तेज गेंदबाज अंजली घुटने में चोट की वजह से टीम से बाहर हो गई हैं।

End of Feed