ACC की आम बैठक में अफगानिस्तान को लेकर बड़ा फैसला, उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने 22 अगस्त 2026 को बैंकॉक, थाईलैंड में सभी सदस्य देशों की भागीदारी के साथ अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) सफलतापूर्वक आयोजित की। मीटिंग के दौरान खालिद अलजारूमी (Khalid Alzarooni) को नया एसीसी उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रेसिडेंसी के रोटेशनल फ्रेमवर्क में शामिल किया गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने 22 अगस्त 2026 को बैंकॉक, थाईलैंड में सभी सदस्य देशों की भागीदारी के साथ अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) सफलतापूर्वक आयोजित की। बैठक में एसीसी कार्यकारी बोर्ड के चुनाव, एसीसी अध्यक्ष पद की रोटेशन नीति और विभिन्न एसीसी समितियों के गठन सहित प्रमुख प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई।

Acc Meeting

एसीसी की सालाना आम बैठक संपन्न। फोटो- ACC

बैंकॉक में हुई इस अहम बैठक में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से यूएई एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अलजारूमी (Khalid Alzarooni) को नया एसीसी उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही एसोसिएट और नॉन-टेस्ट प्लेइंग फुल मेंबर्स के लिए एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों के चुनाव भी संपन्न हुए।

End of Feed