Asia Cup Rising Stars IND A vs UAE A Highlights: सूर्यवंशी की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए ने दी यूएई को करारी मात, राइजिंग स्टार्स एशिया कप में की विजयी शुरुआत

जीतेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई को वैभव सूर्यवंशी की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 148 रन के अंतर से पटखनी देकर विजयी शुरुआत की है। ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबले के पल पल का हाल?

दोहा: युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिनकी पारी के दम पर भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात को 148 रन से हराया। सूर्यवंशी ने 42 गेंद में 11 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 144 रन बनाये। कप्तान जीतेश शर्मा ने 32 गेंद में 83 रन का योगदान दिया जिसकी मदद से भारत ए ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 297 रन बनाये।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (ACC X)

यूएई की टीम बना सकी 7 विकेट पर 149 रन

यूएई की टीम जवाब में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। भारत ए के बायें हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये। यूएई के लिये मध्यक्रम के बल्लेबाज शोएब खान ने 41 गेंद में 63 रन बनाये। सूर्यवंशी ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बराबरी की जिन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिये 32 गेंद में सैकड़ा जड़ा था।

End of Feed