Asia Cup 2025: इस कारण अचानक बदली एशिया कप 2025 की टाइमिंग

एशिया कप 2025 के समय में अचानक बदलाव किया गया है। एशिया कप में फाइनल सहित कुल 19 मैच खेले जाने हैं। 19 में से 18 मैच के समय में बदलाव किया गया है। मैच के समय में बदलाव यहां की मौसम के चलते किया गया है।

एशिया कप 2025 के मैच टाइमिंग में अचानक बदलाव किया गया है। यह बदलाव वहां की मौसम को देखते हुए किया गया है। 9-28 सितंबर के बीच होने वाले एशिया कप के 19 में से 18 मुकाबले, जिसमें फाइनल भी शामिल है, अब स्थानीय समयनुसार शाम 6.30 बजे शुरू होंगे। भारतीय समयनुसार अब ये सारे मुकाबले रात 8 बजे से शुरू होंगे जो पहले 7.30 से होने थे। दरअसल दुबई में सितंबर के महीने में तेज गर्मी पड़ती है।

asia cup

एशिया कप 2025 (साभार-ACC)

सितंबर में दिन के समय यहां तापमान 40 डिग्री तक रहता है। शाम में धीरे-धीरे इसमें गिरावट तो आती है, लेकिन इसमें वक्त लगता है। ऐसे में इतनी झुलसा देने वाली गर्मी में खेलने से बचने के लिए सभी क्रिकेट बोर्डों ने मैचों को थोड़ा देर से कराने का अनुरोध किया। यह अनुरोध प्रसारकों से किया गया और उन्होंने इन बदलावों पर सहमति जताई। इसका मतलब यह होगा कि सभी डे-नाइट मैच रात भारतीय समयनुसार 8 बजे शुरू होंगे।

End of Feed