Asia Cup 2025 की तारीख और वेन्यू का हुआ ऐलान, जानिए कब, कहां और किस फॉर्मेट में होगा आयोजन

एशिया कप 2025 के आयोजन का ऐलान एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नक्वी ने ट्वीट करके किया। भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया जाएगा।

ढाका: एशिया कप 2025 के वेन्यू और आयोजन की तारीख का आखिरकार ऐलान हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार 26 जुलाई, 2025 को ट्वीट करके ऐलान किया कि एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच भारत की मेजबानी में यूएई में होगा। टी20 फॉर्मेट में इस बार टूर्नामेंट खेला जाएगा। एसीसी की ढाका में बुधवार 24 जुलाई को हुई सालाना बैठक में एशिया कप के कार्यक्रम और वेन्यू पर चर्चा हुई थी। ऐसे में अब आधिकारिक तौर पर एसीसी के चेयरमैन ने आयोजन की पुष्टि कर दी है।

Asia Cup 2025

एशिया कप 2025(फोटो क्रेडिट @ACCMedia1)

जल्दी जारी होगा पूरा शेड्यूल

नकवी ने ट्वीट करके कहा, मैं यह पुष्टि करते हुए बेहद प्रसन्न हूं कि एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखें तय हो गई हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित होगा। हम शानदार क्रिकेट प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं! विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

End of Feed