Asia Cup 2025: एसीसी ने किया ऐलान, 14 सितंबर को इस मैदान पर होगी भारत बनाम पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को ऐलान कर दिया है कि एशिया कप के ग्रुप दौर के मुकाबले कब और किस मैदान पर खेले जाएंगे।

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच नौ सितंबर से शुरू हो रहे आगामी एशिया कप के दो अहम मैच दुबई में खेले जायेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने शनिवार यह घोषणा की। भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। दोनों टीमों के बीच सुपर सिक्स चरण का संभावित मैच 21 सितंबर को इसी स्थान पर खेला जाएगा। 29 सितंबर को होने वाला फाइनल भी दुबई में ही होगा। अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, यह टूर्नामेंट टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा।

Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 (फोटो क्रेडिट ACC Media 1 X)

26 जुलाई को हुआ था कार्यक्रम का ऐलान

एसीसी ने मैचों की घोषणा 26 जुलाई को कर दी थी लेकिन इसके आयोजन स्थल की घोषणा शनिवार को की गयी। टूर्नामेंट में कुल 19 मैचों में से 11 मैच दुबई में और आठ मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे। भारत अपने शुरुआती दो लीग मैच 10 सितंबर (बनाम यूएई) और 14 सितंबर (बनाम पाकिस्तान) को दुबई में खेलेगा, जबकि ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा।

End of Feed