Asia Cup 2023: चोट से उबरते वक्त किस बात को लेकर बेहद चिंतित हो गए थे श्रेयस अय्यर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2023, 09:11 PM IST

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने बताया है कि उन्हें चोट से उबरने के दौरान किस बात की चिंता सताने लगी थी।

चेन्नई: पीठ की चोट से जूझने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का दर्द अक्सर असहनीय हो जाता था और जब दर्द कम होने का नाम नहीं लेता था तो वह अपने करियर को लेकर चिंतित हो जाते थे। ऑपरेशन करवाने से पहले अय्यर दर्द से इतना परेशान हो जाते थे कि वह खुद नहीं समझ पा रहे थे कि वह किस दौर से गुजर रहे हैं। यह 28 वर्षीय बल्लेबाज अब चोट से उबर गया है और उन्होंने एशिया कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की है।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

स्लिप डिस्क की थी समस्या, एड़ी तक हो रहा था दर्द

End of Feed