Asia Cup 2023: एशिया कप के कार्यक्रम पर हो गया फैसला, इस जगह होगा भारत-पाकिस्तान मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2023, 02:54 PM IST

Asia Cup 2023, IND vs PAK Schedule: एशिया कप 2023 के कार्यक्रम को लेकर चली आ रही उधेड़बुन आखिरकार अब समाप्त हो गई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख जाका अशरफ ने मिलकर तय कर लिया है कि एशिया कप में होने वाला भारत और पाकिस्तान मैच कहां पर होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 को लेकर बड़ी खबर
  • कार्यक्रम को लेकर हो गया फैसला
  • जय शाह और जाका अशरफ ने तय किया कहां होगा भारत-पाक मैच

Asia Cup 2023 Schedule, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप का बहुचर्चित मैच श्रीलंका (Sri Lanka) में होगा जिस पर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व पदाधिकारियों ने मंजूरी जताई थी । आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल (Arun Dhumal) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। धूमल इस समय डरबन में आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिये गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) और पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ (Zaka Ashraf) की बृहस्पतिवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय हो सके।

Asia Cup 2023 Schedule, IND vs PAK match to be held in Dambulla

भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच

इस महीने की शुरूआत में पद संभालने वाले अशरफ ने नजम सेठी की अध्यक्षता वाले पीसीबी के पूर्व प्रशासन द्वारा हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दिये जाने पर नाराजगी जताई थी । पीसीबी 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले एशिया कप का मेजबान है जो पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जायेगा। धूमल ने डरबन से पीटीआई से कहा ,‘‘हमारे सचिव ने पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया । यह उसी के अनुरूप है जिस पर पहले बात की गई थी । पाकिस्तान में लीग चरण के चार मैच होंगे जिसके बाद नौ मैच श्रीलंका में होंगे ।इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच शामिल है । दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो वह भी श्रीलंका में होगा ।’’

End of Feed