एशिया कपः SL के कसीनो में पहुंचे PAK के मीडिया मैनेजर, विवाद के बीच बोले- वहां सिर्फ खाया खाना

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 10, 2023, 10:55 PM IST

Asia Cup 2023: इस बीच, सूत्रों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि दोनों के खिलाफ वापसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

एशिया कप-2023 के बीच पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर उमर फारूख कलसन बड़े विवाद में फंसे हैं। श्रीलंका के कोलंबो में वह बोर्ड के महाप्रबंधक (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) अदनान अली के साथ एक कसीनो में गए थे।

pak media manager casino visit

कसीनो के भीतर पाक टीम के अधिकारियों से जुड़ा यह फोटो वायरल हुआ है।

जैसे ही यह जानकारी लोगों को पता चली तो इस बाबत सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर हल्ला हो गया। पाकिस्तान के कई क्रिकेट प्रेमियों और फैन्स ने इस बारे में सवाल तीखे सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के दोनों अधिकारी आखिरकार इतने अपरिपक्व और लापरवाह कैसे हो सकते हैं?

End of Feed