IND vs PAK Head to Head: भारत पाकिस्तान की वनडे में अबतक कैसी रही है भिड़ंत? जानिए किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 4, 2023, 06:37 PM IST

IND vs PAK Head to Head: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में आज पल्लेकेल में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानिए किस टीम का पलड़ा है आकंड़ों में भारी। क्या कहते हैं नंबर्स।

पल्लेकेल: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला आज श्रीलंका के पल्लेकेल में खेले जाएगा। वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों का आमना-सामना चार साल लंबे अंतराल के बाद होगा। द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों के टूटने के बाद भारत पाकिस्तान की टीमें एशिया कप और वर्ल्ड कप में एक दूसरे से भिड़ती है।

ऐसे में साल 2019 के विश्व कप के दौरान ग्रुप दौर के मुकाबले में मैनचेस्टर में दोनों की भिड़ंत हुई थी और बारिश से प्रभावित उस मुकाबले में बाजी भारत के हाथ लगी थी। ऐसे में पल्लेकेल में भी बारिश का साया मंडरा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि बारिश इस महामुकाबले पर पानी फेर सकती है।

End of Feed