Asia Cup 2023: कोरोना ने दिया श्रीलंका को करारा झटका, चारधाकड़ खिलाड़ी पाए गए कोविड पॉजिटिव

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2023, 01:17 AM IST

एशिया कप 2023 से पहले कोरोना ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका दिया है उसकी टीम के चार धाकड़ खिलाड़ी टूर्नामेंट के आगाज से कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोलंबो: श्रीलंका को शुक्रवार को करारा झटका लगा जब उसके चार क्रिकेटरों का चोट लगने और कोविड-19 पॉजिटिव आने से आगामी एशिया कप में खेलना संदिग्ध हो गया। तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा और लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा चोटिल हैं जबकि कुसाल परेरा और अविष्का फर्नांडो कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं। चमीरा कंधे की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो सकते हैं जो उन्हें हाल में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान लगी थी।

Wanindu Hasaranga

वनिंदु हसरंगा

शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे हसरंगा

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार हसारंगा को एलपीएल फाइनल से पहले जांघ में हल्की चोट लगी थी जिससे हो सकता है कि वह एशिया कप में अपनी टीम के शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पायें। श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान का आगाज पालेकेले में 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगा।

End of Feed