रोहित के IPL संन्यास का अभी समय नहीं, हार्दिक नहीं रहेंगे MI के साथ; अश्विन ने बड़ा बयान देते हुए नमन धीर को बताया भविष्य का कप्तान

अश्विन का यह भी मानना ​​है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। बशर्ते फ्रेंचाइजी आखिरी समय में उन्हें रिटेन करने का फैसला न ले। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संभावित डील के तहत, मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स से किसी लेग-स्पिनर या भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का लक्ष्य रख सकती है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस बात को खारिज कर दिया है कि मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले साल अपना आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन खेलेंगे। अश्विन ने कहा कि रोहित शर्मा के संन्यास लेने का समय अभी तय नहीं है। उन्होंने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे धोनी लंबे समय तक खेलते रहे, वैसे ही रोहित भी खेल सकते हैं। उन्होंने नमन धीर को मुंबई इंडियंस के भविष्य का कप्तान बताया।

R Ashwin

अश्विन ने रोहित और हार्दिक पर दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हमें नहीं पता कि वह (रोहित) सिर्फ एक और साल खेलेंगे या उससे ज्यादा समय तक। धोनी के बारे में भी ऐसा ही कहा जाता था, लेकिन वे कई सालों तक खेलते रहे और संभव है कि अगले सीजन में वे फिर से एक खिलाड़ी के तौर पर वापसी करें। भविष्य में, मैं नमन धीर को भी कप्तानी के एक विकल्प के तौर पर देख सकता हूं, क्योंकि उनमें काफी स्पष्टता है और वे दबाव में भी शांत रहते हैं।

End of Feed