बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के गेंदबाज ऑलराउंडर एश्टन एगर भारत दौरे से स्वदेश जा रहे हैं। खबर है कि एश्टन एगर शेफील्ड शील्ड और मार्श कप टूर्नामेंट खेलने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। वनडे सीरीज से पहले उनके टीम के साथ दोबारा जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी वापस स्वदेश लौट चुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 01 मार्च 2023 को इंदौर में खेला जाएगा।
एश्टन एगर साथी खिलाड़ी के साथ। (फोटो - Instagram)
