लॉर्ड ऑफ द लॉर्ड्स: दूसरे एशेज टेस्ट में बेन स्टोक्स ने खेली यादगार शतकीय पारी, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 2, 2023, 08:50 PM IST

लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जीत और ऑस्ट्रेलिया की राह में रोड़ बनकर खड़े हो गए थे। अपनी यादगार पारी को मैच विजयी पारी बनाने से पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम करके पवेलियन वापस लौट गए।

Ben Stokes 13th Test Century: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे एशेज टेस्ट में टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभर। स्टोक्स ने जीत के लिए चौथी पारी में 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल वक्त में आतिशी शतक जड़ा और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। स्टोक्स 215 गेंद पर 155 रन बनाकर आउट हुए। वो जबतक मैदान पर रहे तबतक उन्होंने अपनी टीम की जीत की संभावनाओं को जिंदा रखा। जोश हेजलवुड ने उनकी यादगार शतकीय पारी का अंत किया।

29 रन के साथ स्टोक्स ने की दिन की शुरुआत

इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 114 रन के स्कोर के साथ की थी। डकेट ने 50 और स्टोक्स ने 29 रन के साथ दिन की शुरुआत की। दोनों ने 157 गेंद पर पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। 132 रन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए जोड़े। ऐसे में जोश हेजलवु़ड ने डकेट को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद स्टोक्स ने सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली और टीम की विजयपथ पर मंजिल तक पहुंचाने बेखौफ तरीके से चल पड़े।

End of Feed