IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग ने जड़ा दमदार शतक, यूएई की टीम को दिन में दिखाए तारे

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उनकी यह सूझबूझ भरी पारी उनके पिता की तूफानी शैली से अलग थी, जिसने टीम को यूएई के खिलाफ मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। पाकिस्तान के खिलाफ आर्यवीर 22 रन ही बनाकर आउट हुए थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने एक बार फिर बताया है कि वह अपने पिता के रास्ते पर चलने को तैयार है, लेकिन उनसे अलग अप्रोच रखते हैं। आर्यवीर ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम के मजबूत स्कोर की नींव भी रख दी। साथ ही आर्यवीर पिता से अलग क्रिकेटिंग शैली में प्रदर्शन किया।

aryavir sehwag Hundred

आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

यह आर्यवीर का इस टूर्नामेंट में दूसरा 50 प्लस स्कोर है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला चला नहीं था। वह 22 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। इसका उन्होंने बहुत मलाल था। तीसरे और अहम मुकाबले में खुद को बैक करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ा।

End of Feed