यूएई के खिलाफ शतक जड़कर आर्यवीर ने निभाया पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा

आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अंडर-19 एशिया कप में शतक जड़कर पिता से किया एक वादा पूरा कर दिया। जानिए उन्होंने पिता को दिया था क्या वचन?

अल अमेरात: सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप के करो या मरो के मुकाबले में अपने पिता और भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से किया बड़ा शतक जड़ने का वादा मंगलवार को 160 रन की शानदार पारी खेलकर पूरा किया। आर्यवीर की 168 गेंद में 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से खेली गयी पारी से भारत ने यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Aaryavir Sehwag

आर्यवीर सहवाग (फोटो क्रेडिट BCCI X)

पूरा किया पिता से किया वादा

आर्यवीर ने मैच के बाद कहा,'मैं इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहता था। मैंने आज बड़ा स्कोर बनाने का वादा किसी से किया था और खुशी है कि मैं उसे पूरा कर सका। वह कोई और नहीं, बल्कि मेरे पिता वीरेंद्र सहवाग हैं। मैंने उनसे कहा था कि मैं बड़ा शतक बनाऊंगा। मुझे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना है क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं।'

End of Feed