Maharashtra Premier League: 18 साल के युवा बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, 54 गेंदों पर बनाए 117 रन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 09:59 AM IST

Maharashtra Premier League: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रोमांचक मैच का दौर चल रहा है। इस दौरान एक मैच ईगल नासिक टाइटंस और पुनेरी बापू टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में 18 साल के युवा बल्लेबाज ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को एक रन से जीत दिलाई। युवा बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली।

Maharashtra Premier League: आईपीएल का रोमांच अब घरेलू लीग में भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों पुणे में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। लीग में ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच था ईगल नासिक टाइटंस और पुनेरी बापू टीम के बीच। ईगल नासिक टाइटंस की ओर से खेलते हुए 18 साल के अर्शिन कुलकर्णी ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 216.67 की स्ट्राइक रेट से 54 गेंदों पर 3 चौके और 13 छक्के की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 117 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 5.25 की इकोनॉमी से 4 ओवर में 21 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट भी चटकाए।

अर्निश की टीम की रोमांचक जीत

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के सातवें मैच में ईगल नासिक टाइटंस का सामना पुनेरी बापू टीम से हुआ। पुनेरी बापू की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल नासिक टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अर्निश कुलकर्णी ने शतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी पुनेरी बापू की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट नुकसान पर जीत से सिर्फ एक रन पीछे यानी 202 रन बना सकी। ईगल नासिक टाइटंस के अर्निश ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

End of Feed