अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से बरपाया कहर, 9 विकेट लेकर टीम को दिलाई जीत

Arjun Tendulkar nine wicket haul: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने 25वें जन्मदिन से पहले शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया है। अर्जुन ने केपीसीए टूर्नामेंट में 9 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई है। उनके इस प्रदर्शन की हर तरफ जमकर सराहना की जा रही है।

Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने केएससीए टूर्नामेंट में नौ विकेट लेकर मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। उनके प्रयास से गोवा ने राज्य टीमों के लिए इस प्री-सीजन इवेंट में कर्नाटक पर पारी और 189 रनों की शानदार जीत हासिल की। इसकी हर तऱफ सरहना हो रही है।

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- AP)

केएससीए इलेवन टूर्नामेंट में ज्यादातर अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ी शामिल थे। क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर के बेटे तेंदुलकर ने दोनों पारियों में 87 रन देकर 9 विकेट चटकाए। पहली पारी में, उन्होंने 41 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे कर्नाटक की टीम 36.5 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। इसके बाद गोवा ने अभिनव तेजराना (109) के शतक और मंथन खुटकर के 69 रनों की बदौलत 413 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

End of Feed