छा गए जूनियर तेंदुलकरः सचिन के बेटे अर्जुन ने बल्ले के बाद गेंद से ढाया कहर, गोवा के लिए बने स्टार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 16, 2022, 09:59 PM IST

Arjun Tendulkar, Goa vs Rajasthan: रणजी ट्रॉफी में गोवा और राजस्थान के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन इस मैच में भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जमकर अपना दम दिखाया। उन्होंने इस मुकाबले में बल्ले के बाद गेंद से भी अपना जलवा बिखेरा।

अर्जुन तेंदुलकर के पदार्पण मैच में शतक के कारण चर्चा में रहा गोवा और राजस्थान के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी का मैच शुक्रवार को यहां नीरस ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ जिसमें चार दिन में केवल एक एक पारी ही समाप्त हो पाई। सुयश प्रभुदेसाई (212) के दोहरे शतक और अर्जुन तेंदुलकर (120) के शतक की मदद से गोवा ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 547 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित की थी। राजस्थान ने इसके जवाब में तीसरे और चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए 456 रन बनाए।

Arjun_Tendulkar_Bowling

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar instagram)

गोवा ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान के छह विकेट 245 रन पर निकालकर उम्मीद जगाई थी लेकिन शुक्रवार को सुबह दो विकेट जल्दी निकालने के बावजूद निचले क्रम के बल्लेबाज अराफात खान (नाबाद 80) और मानव सुतार (48) ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इन दोनों के अलावा अनिकेत चौधरी ने 38 रन बनाए।

End of Feed