अर्जुन तेंदुलकर की वापसी की तारीख आई सामने, इस टीम से खेलेंगे मैच

Arjun Tendulkar Comeback: आईपीएल 2025 में पूरे समय बेंच पर बैठे रहने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अर्जुन को गोवा की टीम ने रणजी ट्रॉफी के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। वे 15 अक्टूबर को पहला मैच खेल सकते हैं।

Arjun Tendulkar Comeback: भारतीय क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर अरुण को गोवा क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025/26 सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

Arjjun tendulkar ipl

अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- BCCI/IPL)

दिसंबर 2024 के बाद पहली घरेलू उपस्थिति

अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में घरेलू क्रिकेट खेला था। वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब वह करीब दस महीने बाद फिर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उतरेंगे।उन्होंने हाल ही में गोवा के लिए प्री-सीजन मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन वे मुकाबले आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं माने जाते।

End of Feed