Arjun Tendulkar Yorker Video: अर्जुन तेंदुलकर को भले ही इस आईपीएल सीजन में अभी तक मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन प्रैक्टिस मैचों में वह अपनी खतरनाक यॉर्कर से बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाते दिख रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन इस साल उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ टीम में शामिल किया है। अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो गया है।
अर्जुन तेंदुलकर ने डाली दनादन यॉर्कर (फोटो साभार- lucknowsupergiants)
'अर्जुन' की तरह तेंदुलकर ने लगाया सटीक निशाना
अर्जुन तेंदुलकर इस वायरल हो रहे वीडियो में अपनी खतरनाक बॉलिंग का मुजायरा करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह 'अर्जुन' की तरह सटीक निशाना लगाते दिख रहे हैं। वह अपनी टीम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह जिस तरह सटीक यॉर्कर डाल रहे हैं, उसका लखनऊ के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं है। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर नेट प्रैक्टिस के दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को भी सटीक यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं। वह अपनी इस शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने एक बार लगातार 6 गेंदों पर 6 शानदार यॉर्कर फेंककर सबको चौंका दिया। देखें वीडियो-
हालांकि, अर्जुन को अभी तक लखनऊ के पहले दोनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। नेट्स में उनका प्रदर्शन देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें ज्यादा टाइम तक टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर को पिछले साल आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले एलएसजी ने मुंबई इंडियंस से बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन ने आईपीएल में अब तक कुल 5 मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 9.36 की इकॉनमी से तीन विकेट हासिल किया है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो इस सीजन टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। लखनऊ ने अपने दो मैचों में से एक मैच जीता है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
