Hanuma Vihari Controversy: आंध्रप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का दावा, हनुमा विहारी ने समर्थन के लिए खिलाड़ियों को धमकाया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 28, 2024, 05:00 PM IST

आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी विवाद पर एक नया बयान दिया है। कहा है कि टीम के खिलाड़ियों का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने धमकाया है। जानिए क्या है मामला?

हैदराबाद: कप्तानी से हटाए जाने के बाद हनुमा विहारी ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम का साथ छोड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने अपने फैसले की वजह राजनीतिक दखलनदाजी को बताया है। ऐसे में आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी के आरोपों का जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर आंध्रप्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें हनुमा पर लगे अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप को गलत बताते हुए उन्हें दोबारा से टीम का कप्तान बनाए जाने का अनुरोध किया गया है। लेकिन आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा है कि हनुमा विहारी के समर्थन में जो पत्र क्रिकेट संघ को लिखा गया उसपर दस्तखत करने के लिए खिलाड़ियों पर दबाव डाला गया।

Hanuma Vihari

हनुमा विहारी

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद उपजा विवाद

आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में 4 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हनुमा विहारी ने कप्तानी से राजनीतिक कारणों की वजह से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अब एसीए ने इंडिया टुडे ग्रुप को दिए बयान में कहा कि हनुमा विहारी के समर्थन में जो पत्र लिखा गया है उसपर दस्तखत करने के लिए साथी खिलाड़ियों पर दबाव डाला गया।

End of Feed