शानदारः द्रविड़ और सहवाग के बेटे साथ खेलेंगे, अन्वय-आर्यवीर का भारत की अंडर-19 टीम में हुआ सेलेक्शन, ऑस्ट्रेलिया को देंगे चुनौती

Anvay Dravid And Aaryavir Sehwag Selected In India U19 Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि पहली बार भारत के दो पूर्व दिग्गजों के बेटों का एक साथ इस टीम में चयन हुआ है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर साथ खेलते नजर आएंगे।

भारतीय क्रिकेट में अब पीढ़ी बदल रही है और अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बेटे मैदान पर उतरने और अपना दम दिखाने को तैयार हैं। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटों क्रमश: अन्वय और आर्यवीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला (One Day Series) के लिए भारत की अंडर-19 टीम (India U19 Team) में शामिल किया गया है।

Aaryavir Sehwag And Anvay Dravid Selected in Inida U19 Squad For AUS Series

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ का भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ सेलेक्शन (X/DPL/SLC)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने तीन एकदिवसीय और दो बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीमों का सेलेक्शन किया है। लक्ष्य रायचंदानी एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेंगे जबकि यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। अन्वय और आर्यवीर दोनों को केवल एकदिवसीय टीम में जगह मिली है। दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे 18 वर्षीय आर्यवीर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

End of Feed