विदाई मैच से पहले रसेल ने चुने अपने क्रिकेट करियर के दो खास पल, जब धोनी की टीम को दी थी पटखनी

आंद्रे रसेल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने क्रिकेट वेस्टइंडीज से की गई एक बातचीत में अपने करियर के दो खास पलों के बारे में बात की है।

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के पावर-हिटर आंद्रे रसेल ने अपने करियर की बेस्ट इनिंग के बारे में बात की है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में खेली गई पारी को बेस्ट करार दिया है जब वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी। उस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में 20 गेंद में 43 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

Andre Russell

आंद्रे रसेल (साभार-ICC)

रसेल उस मुकाबल में 5वें नंबर पर क्रीज़ पर उतरे जब टीम को 41 गेंदों में 77 रनों की ज़रूरत थी। रसेल ने आक्रामक रुख अपनाया और 43 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने विराट कोहली की गेंद को मिडविकेट पर बाउंड्री लगाकर दो गेंद शेष रहते अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। रसेल ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को दिए इंटरव्यू में ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा, "निश्चित रूप से मेरा सबसे अच्छा मोमेंट 2016 विश्व कप का सेमीफाइननल मैच था।

End of Feed