'मैं मनोरंजन के लिए..' पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर आनंद महिंद्रा ने ली चुटकी, ट्वीट वायरल

Anand Mahindra reacts to Pakistan defeat: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम को यूएसए के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद से टीम को हर तरफ जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच बिजनैसमेन आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल है।

Anand Mahindra reacts to Pakistan defeat: वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में पाकिस्तान की टीम बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को यूएसए ने रोमांचक तरीके से मात दे दी। मैच में 40 ओवर की समाप्ति के बाद किसी भी टीम को जीत नहीं मिली थी ऐसे में विजेता का फैसला सुपर ओवर में हुआ। पाकिस्तान की इस करारी हार के बाद हर तरफ उन्हें आलोचना का शिकार होन पड़ा रहा है। टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी बाबर सेना की चुटकी ली है।

anand mahindra

आनंद महिंद्रा पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP/X)

पाकिस्तान की इस करारी हार के पीछे यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का खास योगदान रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी कप्तानी से भी सभी को इंप्रेस किया। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने उन्हें भी एक्स पर ट्वीट के माध्यम से सराहा है। महिंद्रा की पोस्ट को सोशल मीडिया पर खुब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसे शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed