'कोच अमोल मजूमदार ने हमें दिखाया आईना...', Time Now Summit में हरमनप्रीत ने सुनाया विश्व कप में टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी का किस्सा

Time Now Summit 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को घरेलू दर्शकों के सामने विश्व चैंपियन का खिताब दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टाइम्स नाउ समिट 2026 में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच में हार के बाद धमाकेदार वापसी का किस्सा साझा किया।

Time Now Summit 2026: भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुलासा किया कि 2025 महिला विश्व कप के दौरान इंग्लैंड से भारत की हार के बाद हुई एक टीम मीटिंग ने पूरे अभियान को कैसे बदल दिया। इसका श्रेय 37 वर्षीय हरमन ने मुख्य कोच अमोल मजूमदार को दिया जिनकी बातों ने टूर्नामेंट के लीग चरण में लगातार तीन मैच हारने के बावजूद टीम को प्रतियोगिता में वापस पटरी पर लाने में मदद की।

Harmanpreet Kaur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर

लगातार तीन मैच गंवाकर मुश्किल में थी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम को वनडे विश्व कप 2025 के भारत पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थी। इस मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ जीत ने भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी। जहां जेमिमा रोड्रिग्ज की ऐतिहासिक शतकीय पारी की डिफेंडिंग चैंपियन के अभियान को समाप्त कर दिया। अंत में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर खिताबी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया।

End of Feed