अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और 2036 ओलंपिक बोली पर समीक्षा बैठक की

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्ल की तैयारी और 2023 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ रिव्यू मीटिंग की। इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यहां समीक्षा बैठक में भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लिया और देश की 2036 ओलंपिक बोली पर भी चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ’’मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए भारत की बोली के साथ-साथ 2029 में होने वाले पुलिस और अग्निशमन खेलों और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।’’ इस मेगा इवेंट में 70 देशों के 10,000 एथलीट भाग लेंगे।

amit shah

अमित शाह (साभार-X)

खेलों में सुरक्षा व्यवस्था और ’लॉजिस्टिक’ से जुड़े मामलों में गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत 2010 के बाद अहमदाबाद में 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा वह 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है। 2026 ग्लासगो समापन समारोह के बाद भारत को आधिकारिक तौर पर CWG की मेजबानी सौंप दी गई थी। इस इवेंट की 80 प्रतिशत तैयारी भी कर ली गई है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्ष पूरे होंगे इस लिए उसे शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल (Centenary CWG) भी कहा जा रहा है।

End of Feed