T20 World Cup 2024: अमेरिकी क्रिकेटर हरमीत सिंह ने कहा- इस भारतीय क्रिकेटर के कोच ने बदली मेरी किस्मत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2024, 08:24 PM IST

T20 World Cup 2024, American cricketer Harmeet Singh Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मेजबान यूएसए की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सुपर-8 में जगह बना ली है। सुपर-8 मुकाबले में टीम का अपने पहले मुकाबले में 19 जून को दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा। इस मुकाबले से पहले टीम के स्टार गेंदबाज हरमीत सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के कोच ने मेरे करियर को आकार दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी खिलाड़ी हरमीत सिंह का बड़ा बयान।
  • एक भारतीय क्रिकेटर के कोच ने बदली मेरी किस्मत।
  • सुपर-8 में 19 जून को यूएसए का सामना दक्षिण अफ्रीका से।

T20 World Cup 2024, American cricketer Harmeet Singh Statement: अमेरिका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में शानदार प्रदर्शन कर रही अमेरिकी टीम का हिस्सा बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह (Harmeet Singh) ने खुलासा किया है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोच दिनेश लाड (Dinesh Lad) ने उनके करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Harmeet Singh, Harmeet Singh, Harmeet Singh Statement, Harmeet Singh Reaction, Harmeet Singh said, Harmeet Singh vs Rohit Sharma, American cricketer Harmeet Singh, Rohit Sharma childhood coach Dinesh Lad changed my career, Dinesh Lad, IND Vs USA, T20 World Cup, T20 World Cup 2024, T20 World Cup 2024 Super-8, Cricket News Hindi, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi, Cricket Today News Hindi,

यूएसए क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- USA Cricket Twitter)

इकतीस वर्षीय हरमीत (Harmeet Singh) ने दो अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अमेरिका जाने से पहले आयु वर्ग टूर्नामेंटों में मुंबई के लिए खेले। वह अब अमेरिकी टीम के सदस्य है जिसने टी20 विश्व कप में अपने पहले ही प्रयास में सुपर आठ चरण में जगह बनाई। पीटीआई के साथ साझा किए गए एक वीडियो में हरमीत (Harmeet Singh) ने कहा, ‘मैं इस यात्रा में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों और विशेष रूप से दिनेश लाड (Dinesh Lad) सर को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरी प्रतिभा को सबसे पहले लाड सर ने पहचाना जो मेरे स्कूल के दिनों में कोच और मेंटर थे (रोहित शर्मा उसी स्कूल में पढ़ते थे)।’ उन्होंने कहा, ‘‘असल में उन्होंने ही मुझे अपने स्कूल में शामिल होने की सलाह दी थी। वहां उन्होंने मुझे वह सब कुछ दिया जो वह संभवत: दे सकते थे।’

End of Feed