टी20 वर्ल्ड कप में विराट और रोहित को गेंद करने के लिए बेताब हैं भारत में जन्में अमेरिकी गेंदबाज निसर्ग

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 6, 2024, 09:23 PM IST

अमेरिका के स्पिन गेंदबाज निसर्ग पटेल टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह विराट और रोहित से मिलने और उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बेताब हैं। भारत में जन्में निसर्ग अक्षर और जडेजा से गेंदबाजी का गुर सीखना चाहते हैं।

अहमदाबाद में जन्में अमेरिका के बाएं हाथ के स्पिनर निसर्ग पटेल टी20 विश्व कप के दौरान 12 जून को न्यूयॉर्क में अपने अनुभवी भारतीय समकक्ष रविंद्र जडेजा और ‘रन मशीन’ विराट कोहली को चुनौती देने का इंतजार कर रहे हैं। निसर्ग ने 2003 में अमेरिका में बसने से पहले भारत में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है ।

Virat Kohli And Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-ICC)

इस 36 साल के खिलाड़ी ने फार्मास्युटिकल विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है और एक चिकित्सा अनुसंधान कंपनी के साथ पूर्णकालिक नौकरी करते हैं।

End of Feed