फाइनल मुकाबले से पहले चेन्नई के इस धाकड़ बल्लेबाज ने की आईपीएल से संन्यास की घोषणा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 28, 2023, 06:29 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने फाइनल मुकाबले से पहले सबको चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि रायडु इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। रायडु ने कहा कि यह उनका आखिरी मैच होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू आज के मैच के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। रायडु ने लिखा है 'दो बेहतरीन टीम सीएसके और मुंबई के लिए 204 मैच, 14 सीज़न, 11 प्लेऑफ़, 8 फ़ाइनल, 5 ट्रॉफ़ी। उम्मीद है कि आज छठवां होगा। यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मुझे वास्तव में इस महान टूर्नामेंट को खेलने में बहुत मजा आया। आप सभी का धन्यवाद। और कोई यू - टर्न नहीं है।

ambati rayudu

अंबाती रायडु (साभार-IPL)

इससे पहले उन्होंने साल 2022 में भी इस तरह का ट्वीट किया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से बातचीत के बाद उन्होंने अपने ट्वीट को डिफेंड किया था। 2022 में चेन्नई ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

End of Feed