IPL 2024: धोनी की नई भूमिका वाले बयान पर रायडू ने दी नई जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 10:15 PM IST

IPL 2024: हाल ही में एमएस धोनी ने यह कहकर चौंका दिया था कि वह इस सीजन नई भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, उनकी यह भूमिका क्या होगी इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब उनके पूर्व साथी खिलाड़ी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

एमएस धोनी ने बीते सप्ताह फेसबुक पोस्ट के माध्यम से फैंस के बीच यह लिखकर सनसनी मचा दी थी कि वह इस आईपीएल में नई भूमिका के लिए तैयार हैं। हालांकि, धोनी की यह नई भूमिका क्या होगी इसको लेकर न ही धोनी और न ही सीएसके की तरफ से कोई विशेष जानकारी दी गई, लेकिन सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने इस पर नई जानकारी साझा की है। रायडू का यह अनुमान कितना सच है ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन अगर एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन है तो शायद रायडू की भविष्यवाणी सच हो सकती है।

MS dhoni

एमएस धोनी (साभार-IPL)

इंपैक्ट रुल का इस्तेमाल कर सकते हैं धोनी

अंबाती रायडू ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इंपैक्ट प्लेयर नियम को इस्तेमाल करके आईपीएल के आगामी सत्र के दौरान बीच के ओवरों में कप्तानी किसी और को सौंप सकते हैं ताकि भावी कप्तान तैयार किया जा सके। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं।

End of Feed