IPL 2024 RCB vs CSK Preview: बैंगलोर और चेन्नई के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 18, 2024, 09:25 AM IST

RCB vs CSK Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार (18 मई 2024) को एक महामुकाबला खेला जाने वाला है। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। इस मैच से प्लेऑफ की स्थिति बिल्कुल साफ हो जाएगी। आइए जानते हैं मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

RCB vs CSK Preview: लगातार पांच जीत दर्ज कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल प्लेआफ में चौथी टीम के निर्धारण के लिये शनिवार को यहां करो या मरो के मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होंगी लेकिन इस मैच पर मौसम की गाज गिरने की आशंका भी है।हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश में धुलने के कारण अब कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स प्लेआफ में पहुंच गई है । अब सिर्फ एक स्थान के लिये रस्साकशी है और दो टीमें सीएसके तथा आरसीबी दौड़ में हैं।

बेहतर रनरेट और अधिक अंक (13 अंक और 0 . 528 रनरेट) होने से चेन्नई का दावा मजबूत है । इस मैदान पर वह आठ मैचों में आरसीबी से एक ही बार हारी है । वहीं आरसीबी के 12 अंक है और उसका नेट रनरेट 0 . 387 है ।मौसम विभाग ने कल बारिश की भविष्यवाणी की है । अगर मैच नहीं हो पाता है तो चेन्नई प्लेआफ में पहुंच जायेगी । वहीं आरसीबी को कम से कम 18 रन से या 11 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करनी होगी।

End of Feed