IPL 2024, KKR vs DC Preview: कोलकाता-दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2024, 08:38 PM IST

KKR vs DC Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित मैच में एक बार फिर से रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जानकारी

KKR vs DC Match Preview: पिछले पांच में से चार मैच में जीत हासिल कर आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सोमवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाकर तालिका में शीर्ष चार में पहुंचने की कोशिश करेगी।ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम धीरे धीरे अपनी कमियों में सुधार करके अब मजबूत टीम की तरह खेल रही है।वहीं गौतम गंभीर के मार्गदर्शन वाली टीम केकेआर को पिछले पांच मैच में से तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है जिसके लिए उसकी गेंदबाजी जिम्मेदारी रही।

KKR VS DC PRE.

कोलकाता बनाम दिल्ली प्रीव्यू

लुंगी एनगिडी की जगह शामिल किये गये आस्ट्रेलिया के जेक फ्रेसर मैकगुर्क शीर्ष क्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खुद को ‘एक्स फैक्टर’ साबित कर चुके हैं। 22 साल के इस ‘पावर हिटर’ ने अपने शानदार शॉट्स से पांच मैच में 237.50 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाकर आईपीएल में तहलका मचा दिया है।जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ आक्रामकता से रन जुटाना उनका कौशल दिखाता है।

End of Feed