IND vs ENG 2nd Test Preview: अब भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की बारी, बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2024, 11:40 AM IST

IND vs ENG 2nd Test Match Preview: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब दूसरे टेस्ट मैच की बारी है। शुक्रवार को विशाखापट्टनम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने हैदराबाद टेस्ट गंवा दिया था इसलिए अब दूसरे टेस्ट में वो बदला लेने व वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जानिए इस मैच से जुड़ी सभी खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच
  • वापसी करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
  • इंग्लैंड के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs ENG 2nd Test Preview: पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत को शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड की बेखौफ ‘बैजबॉल’ शैली का सामना करने के लिये बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा जबकि उसके प्रमुख खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हैं। अपनी धरती पर काफी मजबूत भारतीय टीम को हैदराबाद में पहले टेस्ट में पराजय झेलनी पड़ी । उसके बाद रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने से उसका काम और मुश्किल हो गया है।

IND vs ENG 2nd Test Preview

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का प्रिव्यू (AP)

End of Feed