IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण, Star Sports और Hotstar पर देखें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 22, 2023, 04:56 PM IST

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd ODI Match Live Cricket Score Streaming & Telecast on Hotstar, Star Sports: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस फाइनल को कब व कहां देखें, दोनोंं टीमें व अन्य जानकारियां यहां देखिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
  • वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर
  • चेन्नई में खेला जाएगा तीसरा व फाइनल मुकाबला

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd ODI Match Live Cricket Score Streaming & Telecast on Hotstar, Star Sports: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर खड़ी हो गई है। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता, इसके बाद विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे मुकाबला मेेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शानदार अंदाज में 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब बारी है अंतिम व निर्णायक मुकाबले की।

All you need to know about IND vs AUS 3rd ODI live streaming details

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे के बारे में सभी जानकारियां (AP)

बेशक मौजूदा वनडे सीरीज बराबरी पर है लेकिन इस सीरीज में अब तक मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आया है। पहले वनडे में 188 रनों पर सिमटने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को आसानी से जीत हासिल नहीं करने दी थी। जबकि दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए अपनी टीम को जीत दिला दी थी। ये स्थिति भी तब है जब ऑस्ट्रेलिया के तीन दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन और जोश हेजलवुड इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैंं, अब तीसरे वनडे में एक बार फिर भारत की परीक्षा होगी। आइए जानते हैं तीसरे वनडे से जुड़ी अहम जानकारियां।

End of Feed