IPL की तर्ज पर शुरू होगी दिल्ली प्रीमियर लीग, कई दिग्गज खेलते दिखेंगे, इतनी होगी प्राइज मनी

DPL (Delhi Premier League): आईपीएल की तर्ज पर अब दिल्ली प्रीमियर लीग शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित होने वाले मैचों में हॉक आई और डीआरएस की सुविधा भी होगी। इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल)
  • छह टीमें डीपीएल में लेंगी हिस्सा
  • वीरेंद्र सहवाग बनाए गए ब्रांड एंबेस्डर

लीग में हिस्सा लेने वाली छह टीमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, पुरानी दिल्ली 6, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस हैं।

DPL T20 Announced

DPL T20 का हुआ अनावरण (X)

ऋषभ पंत इस लीग में अगर अपनी उपलब्धता के आधार पर कुछ मैच खेलने में कामयाब रहे तो सबसे बड़ा आकर्षण होंगे। इसमें शामिल अन्य बड़े नामों में इशांत शर्मा, हर्षित राणा, नवदीप सैनी और आयुष बडोनी है।

End of Feed