IPL 2024, DC vs GT Preview: दिल्ली-गुजरात के बीच रोमांचक होगा मैच, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी हर जरूर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 03:14 PM IST

DC vs GT Match Preview: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें बुधवार को आईपीएल 2024 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मच खेलने उतरेंगी। गुजरात टाइटंस की हालत इस समय खराब है और दिल्ली की टीम लगातार 8 में सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है। जानिए इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी और दिलचस्प जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का दूसरा चरण
  • एक बार फिर टकराएंगी दिल्ली और गुजरात की टीमें
  • इस बार दिल्ली अपने होमग्राउंड पर खेलेगी

DC vs GT Match Preview: दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी तो उसे अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी नजरें रहेंगी। पंत के लिए घरेलू मैदान पर वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और दिल्ली को लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 67 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2024, DC vs GT Preview

दिल्ली और गुजरात के मैच का प्रिव्यू

इस हार से दिल्ली की टीम आठ मैच में तीन जीत और पांच हार से छह अंक के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है। टीम अच्छी तरह से जानती है कि अगर उसे प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो जीत की राह पर लौटना होगा। सनराइजर्स के खिलाफ पंत के फैसलों पर कई बार सवाल उठे। टॉस के समय वह अरूण जेटली स्टेडियम में ओस के पहलू को सही तरह से नहीं भांप पाए और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

End of Feed