TATA IPL 2023, CSK vs GT Match Preview: आज चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल 2023 का पहला मैच, जानिए सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 31, 2023, 06:00 AM IST

Chennai Super Kings vs Gujarat Giants, CSK vs GT IPL 2023 Preview: आईपीएल के 16वें सीजन की आज शुरुआत होने जा रही है। शुक्रवार शाम इसकी ओपनिंग सेरेमनी के साथ टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा और फिर पहला मैच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले इस पहले मुकाबले की सभी अहम जानकारियां यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल का 16वां सीजन आज होगा शुरू
  • पहला मुकाबला चेन्नई और गुजरात के बीच होगा
  • दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान से होगा आगाज

IPL 2023 CSK vs GT Match Preview: हार्दिक पंड्या की अगुवाई में अपने पहले अभियान में चैम्पियन बनी गुजरात टाइटन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सत्र के शुरूआती मुकाबले में जब करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सामने शुक्रवार को यहां मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश पिछली सफलता को जारी रखने की होगी।

csk vs gt, ipl 2023, match preview, today ipl match

चेन्नई बनाम गुजरात (BCCI/IPL)

इस मैच से पहले हालांकि धोनी के चोटिल होने से चेन्नई की मुश्किलें बढ़ गयी है। भारत के पूर्व कप्तान 41 साल के धोनी को चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान बाएं घुटने पर चोट लगी थी। उन्होंने गुरुवार को यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी नहीं की। सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन से जब पूछा गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जहां तक मेरा सवाल है तो कप्तान 100 प्रतिशत खेलेंगे। मुझे किसी और घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।’’

End of Feed