पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम डार ने किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर रहे अलीम डार से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट सीजन उनके अंपायरिंग करियर का आखिरी होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने किया संन्यास का ऐलान
  • घरेलू क्रिकेट सीजन होगा उनके करियर का आखिरी
  • 145 टेस्ट, 231 वनडे और 72 टी20 में की अंपायरिंग

इस्लामाबाद: आईसीसी के पूर्व एलीट अंपायर और तीन बार ‘वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके अलीम डार पाकिस्तान के घरेलू सत्र के बाद 2025 में संन्यास लेंगे। वह 2003 से 2023 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल थे। वह अभी पाकिस्तान के एलीट पैनल में हैं और आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में पाकिस्तान के चार अंपायरों में शामिल हैं।

Aleem Dar

अलीम डार

परोपकार के काम पर अब लगाऊंगा ध्यान

डार ने शुक्रवार को कहा,'हर शानदार सफर का आखिर में अंत होता है और अब समय आ गया है कि मैं पूरी तरह से अपने सामाजिक और परोपकार का काम पर ध्यान लगाऊं। अंपायरिंग 25 साल तक मेरे जिंदगी रही। मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया और मुझे कई ऐतिहासिक मैचों में अंपायरिंग करने का मौका मिला जिसमें कई पीढ़ियों को महान खिलाड़ी शामिल रहे।

End of Feed