IPL 2023 : स्टार गेंदबाज अक्षर पटेल को मिला मेहनत का फल, खुद किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2023, 02:33 PM IST

Delhi Capitals vice captain Axar Pate : 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल ने नई जानकारी दी।

Delhi Capitals vice captain Axar Pate : अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान की अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ सत्र में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए जो कड़ी मेहनत की है यह उसका पुरस्कार है।

Akshar Patel

अक्षर पटेल। (फोटो - Instagram)

ऑलराउंडर अक्षर ने दिल्ली के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘मेरे नजरिए से अगर आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि सीनियर खिलाड़ी के रूप में आपने प्रगति की है। यह आपने टीम के लिए जो भी किया है उसके पुरस्कार की तरह हैं। मैं इस भूमिका को लेकर रोमांचित हूं।’

End of Feed