SL vs IND: कौन है दुनिया का सबसे बढ़िया स्लिप का फील्डर? स्पिन के खिलाफ पकड़े हैं स्टीव स्मिथ से ज्यादा कैच

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने जडेजा की गेंद पर उम्दा कैच लपका। उसके बाद धनंजय डी सिल्वा ने भी स्पिन गेंदबाज के खिलाफ शानदार कैच लपका। इसके चलते डी सिल्वा एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में फील्डिंग बेहद अहम मानी जाती है। एक फील्डर अपनी उम्दा फील्डिंग से मैच का परिणाम बदलने की काबिलियत रखा है। टेस्ट क्रिकेट में स्लिप के खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो स्लिप के बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं, जो स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी पैनी निगाह और फुर्ती से कैच लपकते हैं।

Ajinkya Slip

अजिक्य रहाणे ने स्पिन के खिलाफ स्लिप पर पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान स्लिप फील्डिंग को लेकर एक गरमा-गरम बहस छिड़ी। क्योंकि, केएल राहुल और धनंजय डी सिल्वा ने स्लिप पर शानदार कैच लपका। धनंजय डी सिल्वा ने स्पिन के खिलाफ स्लिप पर 59वां कैच लपका। वह एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

End of Feed