अजिंक्य रहाणे ने बताया दूसरा टेस्ट जीतने का फॉर्मूला, शार्दूल के लिए सुझाया नया रोल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को एक नया सुझाव दिया है। उन्होंने यह सुझाव शार्दुल को लेकर दी है।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी करने का मौका है। इस मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी। लेकिन इस बीच अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को एक नया सुझाव दिया है। रहाणे ने इस सुझाव के तहत शार्दुल ठाकुर के लिए नया रोल बताया है। पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम हो गया है। पहले टेस्ट में गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को दूसरे छोर से किसी अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला था। ऐसे में रहाणे ने शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में रखने और उनके लिए नया रोल के बारे में बात की है।

shardul thakur

शार्दुल ठाकुर (साभार-x)

पहले मैच में फीके रहे थे ठाकुर

शार्दुल ठाकुर की बात करें तो पहले टेस्ट में गिल ने उनका पूरा इस्तेमाल नहीं किया था। पहली पारी में शार्दूल ने केवल 6 ओवर की गेंदबाजी की और उसमें 6 से ज्यादा की इकोनॉमी से 38 रन लुटाए। वह पहली पारी में विकेटलेस रहे। दूसरी पारी में उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शार्दूल ने हैरी ब्रूक और बेन डकेट को आउट किया था, लेकिन अब रहाणे ने टीम इंडिया को एक नया सुझाव दिया है।

End of Feed