टीम इंडिया के लिए खेलने के जज्बे में अब भी कोई कमी नहीं, वापसी पर रहाणे ने दिया बयान

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी। आईपीएल 2025 में केकेआर की कप्तानी करने वाले रहाणे कुछ वक्त से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं और वापसी के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Ajinkya Rahane: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बावजूद भारत की तरफ से खेलने के उनकी इच्छा और भूख पहले की तरह बरकरार है। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था और वह करीब एक दशक से सीमित ओवरों की टीम से बाहर हैं लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी करने को लेकर अभी हार नहीं मानी है।

ajinkya rahane

अजिंक्य रहाणे (साभार-IPL)

रहाणे ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम पर कहा, ‘‘मैं फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना चाहता हूं। मेरी इच्छा, भूख, जज्बा पहले की तरह बरकरार है। मैं अब भी पहले की तरह फिट हूं। मैं एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और अभी मेरा ध्यान केवल आईपीएल पर है। इसके बाद देखते हैं कि भविष्य में क्या होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो कभी हार नहीं मानता। मैं हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मैं मैदान पर 100 प्रतिशत से अधिक देता हूं। यह उन चीजों से जुड़ा है जो मेरे नियंत्रण में हैं। मैं घरेलू क्रिकेट भी खेल रहा हूं और इस समय मैं वास्तव में अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।’’

End of Feed